मैंने एक Micro Niche Site कैसे बनाई जोकि मेरे लिए AdSense से $174/month बनाती है?

Internet पैसे कमाने की opportunities से भरा पड़ा है और blogging online पैसे कमाने का एक बहुत ही ज्यादा बढ़िया तरीका है जोकि ethical भी है.

इस guide में, मैं आपको एक micro-niche blog की एक detailed example देने वाला हूँ जोकि मैंने बनाया था और अब ये मेरे लिए हर महीने AdSense से $174 कमा रहा है और इसके इलावा Affiliate marketing से भी on average हर महीने $100 बना रहा है. यह सब कुछ करने को मुझे बस कुछ घंटों का समय ही लगा.

यह एक micro niche blog को create करने का blue print है, और आप इसे किसी भी topic या अपनी पसंद की niche के लिए use कर सकते हैं. मैंने एक ऐसी niche को चुना जिसके बारे में मुझे पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है. फिर भी, यदि आप लिखने में अच्छे नहीं है, आप kisi bhi sites से writers को hire कर सकते हैं.

पिछले साल ही इस blog ने मेरे लिए $2,000 से भी ज्यादा बनाएं हैं और इस काम के लिए मुझे बस अपने 40-50 घंटे लगाने पड़े.

एक Micro niche blog क्यों start करें?

सबसे पहली बात, Google की algorithms में बहुत सारे changes होने के बाद, अब niche websites search engines में काफी बढ़िया rank करती हैं..

यदि आप किसी भी particular topic पर एक high quality website create करते हैं तो किसी भी दूसरी authority website कि जगह आपकी site के rank होने के chances बहुत ही ज्यादा होते हैं.

इसके साथ ही आपको अपने blog को evergreen रखने के लिए दिन और रात चिंता करने की ज़रुरत नहीं होती.

एक बार आप अपनी niche site को create करने के लिए सारी मेहनत कर लें, अगला step होते है आपके बैंक account में पैसे आने का wait करने का.

तो चलिए मैं आपको अपने micro-niche blog का blue print दे देता हूँ जोकि मैंने बनाया है.

याद रखिये: यह वह exact method है जोकि मैंने follow किया है  और आप भी अपना एक successful micro niche blog create करने के लिए इस blue print को follow कर सकते हैं.

एक Niche Website बनाने के लिए Complete Guide जोकि आपके लिए पैसे बनाएगी

Niche और Domain चुनिए:

सबसे महत्वपूर्ण चीज़ जोकि आपको करनी होगी कि आपकी website के लिए सबसे बढ़िया niche ढूँढना जिसमे आपको comfortable हों.

अपनी niche के potential के बारे में भी जानिए कि वो commercially कितनी popular और profitable है.

जैसे कि हमारे blog का target AdSense से पैसे कमाने का है तो यह बहुत ही important है कि आपको U.S. औरे U.K. जैसी countries के traffic को target करें क्योंकि यहाँ की high commercial value होती है यानि कि ऐसा करने से आपको high CPC मिलती है.

मेरे case में मैंने एक topic चुना जिसे कहते हैं, Cydia जोकि iOS devices के लिए एक jail breaking tool है और iPhone users के among बहुत ही ज्यादा popular है. मैंने ये topic इसलिए चुना क्योंकि मैं इस subject matter के साथ काफी comfortable था और इस topic के expire हो जाने का time भी काफी ज्यादा था. इसके इलावा Google में इसका search rate भी काफी ज्यादा था.

CPC, Google Search Rate, Popularity और competition जैसी चीज़ों के बारे में पता करने के लिए, मैंने Long Tail Pro नाम के एक tool का प्रयोग किया.

Keyword Research के लिए, मैंने SEMRush को use किया. मुझे SEMRush इसलिए बहुत ज्यादा अच्छा लगता है क्योंकि आपको इसमें बस उस niche में number one site का link इसमें डालना होता है और यह आपको वो सारे keywords के बारे में बता देता है जिसके लिए वो site rank कर रही है.

इसके साथ ही, SEMRush हमें किसी भी site का एक Complete SEO audit भी करने में मदद करता है और कुछ और चीज़ों में भी अपना सहयोग देता है जिससे कि bloggers और webmasters अधिक से अधिक organic traffic gain कर सकते हैं. (इस special promo लिंक को use करके आप SEMRush को 14 days के लिए फ्री में use कर सकते हैं!)

अगला step एक niche domain नाम प्राप्त करने का होता है. तो जैसे कि ये एक micro niche site है, मैं आपको suggest करूँगा कि आप domain नाम में keyword use करें. इस बात को पक्का करें कि ये spammy न लगे और “Guide”, “Users” जैसे words को use करके इसमें थोड़ा सा flavour add करने की कोशिश कीजिये.